सनातन धर्म में हनुमान जी को बल, भक्ति, साहस और संकट से रक्षा करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है। सप्ताह के सातों दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है। वहीं मंगलवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी को समर्पित माना गया है।आइये इस ब्लॉग के माध्यम से यह जानतें हैं कि मंगलवार का दिन हनुमान जी को क्यों समर्पित है?
मंगल देव का संबंध हनुमान जी से
मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जिसे बल, साहस, ऊर्जा और कार्यक्षमता का कारक माना जाता है। वहीँ हनुमान जी स्वयं “बज्र देह” और “अपराजेय शक्ति” के प्रतीक हैं। दोनों की ऊर्जा एक-दूसरे से मेल खाती है, इसलिए मंगलवार को हनुमान भक्ति अत्यधिक फलदायी मानी जाती है।
हनुमान जी शनि और मंगल दोष को शांत करते हैं
जिन लोगों की कुंडली में मंगल दोष,शनि की बाधा,या मानसिक बेचैनी, डर, बाधाएँ, कोर्ट केस, धन हानि जैसी समस्याएँ होती हैं, वे मंगलवार को हनुमान जी का व्रत करके अत्यधिक लाभ पाते हैं।
हनुमान जी को ‘संकट मोचन’ कहा गया है
जब जीवन में बार-बार रुकावटें, डर, तनाव, या काम बिगड़ने की स्थिति बने—मंगलवार का व्रत हनुमान जी की विशेष कृपा दिलाता है। कहा जाता है कि मंगलवार का व्रत मनुष्य के जीवन में चल रहे संकटों को तेज़ी से दूर करता है। मंगलवार का व्रत रखने से,आत्मविश्वास बढ़ता है , डर और नकारात्मक विचार दूर होते हैं। मन और शरीर में नई ऊर्जा आती है।
मंगलवार का व्रत करने से क्या लाभ होते हैं ?
मंगलवार व्रत करना बहुत कठिन नहीं है। इसे सरल तरीके से भी किया जा सकता है:
1. सुबह स्नान कर साफ़ कपड़े पहनें , लाल या केसरिया वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
2. हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएँ ,हनुमान जी सिंदूर और चमेली के तेल से अत्यधिक प्रसन्न होते हैं।
3.हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ
प्रत्येक दिन कम से कम एक बार हनुमान चालीसा जरूर पढ़ें। मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी फलदायी होता है। “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का जाप करें । यह मंत्र संकटों को दूर करने वाला माना जाता है
4.दिनभर सात्त्विक भोजन रखें – कई भक्त फलाहार करते हैं, पर यह अनिवार्य नहीं है। महत्व है मन की शुद्धता और भक्ति का।
मंगलवार को क्या न करें?
1.झूठ न बोलें
2.किसी का दिल न दुखाएँ
3.क्रोध न करें
4.नशा या माँस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें
5.अनावश्यक बहस या विवाद न करें
यह सभी बातें हनुमान जी की कृपा बनाए रखने में सहायक होती हैं।
मंगलवार का व्रत सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि ऊर्जा, साहस, आत्मबल और सकारात्मकता का स्रोत है। हनुमान जी को प्रसन्न करने का यह सबसे सरल और प्रभावी तरीका माना जाता है। अगर आप जीवन में शांति, सफलता और बाधाओं से मुक्ति चाहते हैं, तो मंगलवार का व्रत आपके जीवन में खुशियाँ भर सकता है।
“जय बजरंगबली, जय हनुमान!”
